
A spiritual chant used to focus the mind and invoke blessings. Discover more mantras on Om Mandir App
सूर्य मंत्र
1. आदित्य हृदयं मंत्र ।। आदित्यहृदयं पुण्यं सर्वशत्रुविनाशनम् जयावहं जपं नित्यमक्षयं परमं शिवम्।।
अर्थ - आदित्य हृदयं मंत्र का जाप करने से शत्रुओं का नाश होता है। आदित्य हृदयं मंत्र का जाप करने से जातक के सभी कार्य सफल होते हैं और हर क्षेत्र में उसे सफलता मिलती है। इस मंत्र का जाप करने से जातक का आत्मविश्वास बढ़ता है।
2. ॐ हृीं रवये नम: अर्थ - सुबह सूर्य देव के सामने खड़े होकर इस मंत्र का जाप करने से गंभीर और असाध्य रोग ठीक हो जाते हैं। इस मंत्र के शुद्ध उच्चारण करने से शरीर में रक्त का संचार ठीक रहता है और कफ जैसे रोग दूर होते हैं।
3. ॐ हूं सूर्याय नम: अर्थ - ब्रह्म मुहूर्त में उगते हुए सूर्य के सामने इस मंत्र का जाप करने से जातक को मानसिक शांति मिलती है। मंत्र का जाप करने से जातक के सभी प्रकार की समस्याओं का अंत होता है।
4. ॐ ह्रां भानवे नम: अर्थ - सूर्य देव के सामने इस मंत्र का जाप करने से मूत्राशय संबंधी बीमारियों का अंत होता है। इस मंत्र का जाप करने से शरीर में ओजस नामक तत्व का विकास होता है।
5. ॐ हृों खगाय नम: अर्थ - सूर्य देव के इस मंत्र का जाप करने से शरीर में बुद्धि और बल का विकास होता है। इस मंत्र का जाप करने से जातक के शरीर में पॉजिटिव एनर्जी बढ़ती है।
सभी सुखदायक आरती सुनने के लिए केवल Om Mandir पर