
A spiritual chant used to focus the mind and invoke blessings. Discover more mantras on Om Mandir App
राम मंत्र
रामाय रामभद्राय रामचन्द्राय वेधसे रघुनाथाय नाथाय सीताया: पतये नमः अर्थ- मर्यादा पुरुषोत्तम रघुकुल के वंशज दशरत नंदन सीता पति राम चंद्र जी मैं आपको प्रणाम करता हूँ मेरा नमन स्वीकार करके मुझे आशीर्वाद दें।
ॐ क्लीं नमो भगवते रामचन्द्राय सकलजन वश्यकराय स्वाह: || अर्थ- श्री राम आप ब्रह्मांड में शांति और सद्भाव को बढ़ावा देते हैं। आप सबको मर्यादा में रहना सिखाते हैं, आपके श्री चरणों में मैं नमन करता हूँ, मुझे अपना आशीर्वाद प्रदान करें।
ॐ दाशरथये विद्महे सीतावल्लभाय धीमहि, तन्नो राम प्रचोदयात्॥ अर्थ- किसी भी अन्य गायत्री मंत्रों की तरह, श्री राम गायत्री मंत्र सुरक्षा प्रदान करता है। यह मंत्र भगवान राम को दशरथ के पुत्र और माता सीता के पति के रूप में संबोधित करता है। इस मंत्र के द्वारा जातक अपनी विचार की स्पष्टता और सही निर्णय लेने की शक्ति में वृद्धि की प्रार्थना करता है।
श्री राम जय राम कोदण्ड राम॥ अर्थ- इस मंत्र का जाप करने से सभी भय दूर हो जाते हैं। साथ ही सद्भाव और सफलता को बढ़ावा मिलता है।
ह्रीं राम ह्रीं राम || अर्थ- इस मंत्र का जाप से जातक को श्री राम की भक्ति का आशीर्वाद प्राप्त होता है और जीवन में सभी सुखों की प्राप्ति होती है। जातक हर कार्य में सफलता प्राप्त करता है।
सभी सुखदायक आरती सुनने के लिए केवल Om Mandir पर