
A spiritual chant used to focus the mind and invoke blessings. Discover more mantras on Om Mandir App
राधा मंत्र
1- षडक्षर राधामंत्र ‘श्री राधायै स्वाहा।’ यह मंत्र धर्म, अर्थ आदि को प्रकाशित करने वाला है। इसे मंत्र का 108 बार जाप करने से राधा रानी की विशेष कृपा प्राप्त होती है।
2- सप्ताक्षर राधामंत्र · ऊं ह्नीं राधिकायै नम:। · ऊं ह्नीं श्री राधायै स्वाहा। इस मंत्र को लक्ष्मी प्राप्ति के लिए विशेष माना गया है। इसका जाप करने से आपको कभी पैसों की तंगी का सामना नहीं करना पड़ेगा।
3- अष्टाक्षर राधामंत्र 1-ऊं ह्नीं श्रीराधिकायै नम:। 2- ऊं ह्नीं श्रीं राधिकायै नम:। इस मंत्र को सर्व कार्य सिद्धि मंत्र बताया गया है। इस मंत्र का 16 लाख बार जाप करने से भक्तों को सभी कार्य में सफलता प्राप्त होती है।
4- भगवान नारायण द्वारा श्रीराधा की स्तुति नमस्ते परमेशानि रासमण्डलवासिनी। रासेश्वरि नमस्तेऽस्तु कृष्ण प्राणाधिकप्रिये।। श्रीकृष्ण को प्राणों से भी अधिक प्रिय हे रासेश्वरि, आपको नमस्कार है।
5- ब्रह्मा विष्णु द्वारा राधाजी की वंदना नमस्त्रैलोक्यजननि प्रसीद करुणार्णवे। ब्रह्मविष्ण्वादिभिर्देवैर्वन्द्यमान पदाम्बुजे।। हे त्रैलोक्यजननी, आपको मैं नमस्कार करता हूँ। हे करुणा की देवी आप मेरी आराधना स्वीकार कर प्रसन्न हुई।
सभी सुखदायक आरती सुनने के लिए केवल Om Mandir पर