
Doing aarti is a way of showing love, respect, and faith in God, while also seeking His guidance and blessings. Discover more mantras on Om Mandir App
श्री शाकम्भरी देवी जी की आरती
हरी ॐ श्री शाकम्भरी अम्बा जी की आरती कीजो ऐसी अदभुत रूप ह्रदय धर लीजो |
शताक्षी दयालु की आरती कीजो तुम परिपूर्ण आदि भवानी माँ, सब घट तुम आप बखानी माँ |
शाकम्भरी अम्बा जी की आरती कीजो ……….
तुम्ही हो शाकुम्भर, तुम ही हो सताक्षी माँ, शिवमूर्ति माया प्रकाशी माँ |
शाकम्भरी अम्बा जी की आरती कीजो ………
नित जो नर – नारी अम्बे आरती गावे माँ इच्छा पूर्ण कीजो, शाकुम्भर दर्शन पावे माँ
शाकम्भरी अम्बा जी की आरती कीजो…….
जो नर आरती पढ़े पढावे माँ, जो नर आरती सुनावे माँ, बस बैकुंठ शाकुम्भर दर्शन पावे |
शाकम्भरी अंबा जी की आरती कीजो……
सभी सुखदायक आरती सुनने के लिए केवल Om Mandir पर